फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेबरी तालाब में मगरमच्छ कई जानवरों को बना चुका निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। बेला कलां स्थित डेबरी तालाब में एक मगरमच्छ अब तक कई जानवरों को निवाला बना चुका है, बावजूद इसके वन विभाग की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


बेला कलां गांव के पास स्थित डेबरी तालाब में पालतू व घुमंतू पशु अक्सर इस तालाब में पानी पीने जाते हैं। बताया जाता है कि इस तालाब में कई दिन से एक मगरमच्छ डेरा जमाए है, जो बकरी व कुत्तों का लगातार शिकार कर रहा है। ग्रामीण जब तालाब के पशुओं के चराने जाते हैं तो उनको मगरमच्छ का डर सताता रहता है। कई बार मझगईं रेंज को सूचित किया गया, लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि सूचना पर कई बार मौके पर गया, लेकिन मगरमच्छ नहीं दिखा। फिर भी ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें