फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुलरा भगवंतनगर में फिर हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान

Mon, 08 Dec 2025 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के भगवंतनगर गुलरा में हा​थियों द्वारा रौंदी गई फसल। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के भगवंतनगर गुलरा में जंगली हाथियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पार्क के जंगल से निकलकर हाथियों के झुंड आएदिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीती रात भी हाथियों के झुंड घुसने के बाद किसानों ने पटाखा छोड़कर उनको जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन


बीती रात एक बार फिर से पार्क की गुलरा के पास स्थित खेतों में जंगली हाथियों का झुंड आ गया। किसान शिवराज के मुताबिक देवदत्त चौहान, राम बहादुर, दिनेश राठौर, गुंजन लाल व संबरी लाल के खेतों में हाथियों के झुंड ने धमा चौकड़ी मचाना शुरू कर दिया। हाथियों की चिंघाड़ व गर्जना सुन किसानों ने पहुंचकर शोर मचाने के साथ पटाखे दागकर हाथियों को समय रहते जंगल की ओर खदेड़ा।
जिससे किसानों की अधिक फसल बर्बाद होने से बच गई। हाथियों के उत्पात मे संबारी का राम बहादुर की दो बीघा गन्ने की फसल नष्ट हो गई। किसानों ने कहा कि गन्ना का भुगतान न मिलने से इधर उधर से कर्ज लेकर फसल को बोया था, मगर जंगली हाथियों ने कहीं का नहीं छोड़ा। किसानों ने पार्क प्रशासन के साथ नार्थ खीरी के अधिकारियों से जंगली हाथियों से बचाने के साथ जल्द मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें