फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई लड़खड़ाई, परेशान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। उमस भरी गर्मी में अघोषित बिजली कटौती तो कहीं लो-वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं को बेहाल कर दिया है। शनिवार को हालात काफी खराब रहे। बिजली की आवाजाही से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को काफी उमस रही। इससे लोग बेहाल रहे। एक-एक घंटे पर बिजली कटौती होती रही। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। राजापुर, मिश्रापुरम, राजापुरम आदि स्थानों पर वोल्टेज घटने-बढ़ने से लोग परेशान हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग के अफसरों ने कोई सुधि नहीं ली है।
ईसानगर। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेतहाशा विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से लोग आजिज आ चुके हैं। बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। दिन भर में 100 से 200 बार बिजली ट्रिप हो रही है। इससे लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है। एक तरफ उमस दूसरी ओर बेतहाशा विद्युत कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। दिन भर हो रही कटौती से लोग बिलबिला उठे हैं। दिन-रात हो रही कटौती से लोगों में विभाग के प्रति रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। भीषण गर्मी में दो दिन से हो रही लगातार कटौती से उपभोक्ता तंग आ गए हैं। बिजली न आने से विद्युत उपकरण शो पीस बनकर रह गए हैं। नगर के उपभोक्ता बताते हैं कि पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही से गुरुवार से बिजली की समस्या ज्यादा गहरा गई है। इससे लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
पलियाकलां। भीषण उमस भरी गर्मी में पूरे दिनभर लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। एक घंटा अगर सही ढंग से बिजली आती है तो लगभग दो घंटा बिजली के दर्शन नहीं होते हैं। जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रदेश में बिना ट्रिपिंग के बिजली देने के तमाम दावे सरकार कर रही है लेकिन पलिया इलाके में इनदिनों केवल 12 घंटे ही बिजली मिल पाती है। उसमें भी लगातार कटौती होने से भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पलिया, मझगईं, संपूर्णानगर समेत हर कस्बे व गांव का यही हाल है। जिसमें बिजली आने से ज्यादा लोग ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों ने सुचारू ढंग से बिजली सप्लाई की मांग की है।
रोशननगर। यहां बिजली कटौती की समस्या करीब 20 दिनों से बनी है। दोपहर में बिजली नहीं आती, शाम को आती है उसमें भी कई बार कटौती की जाती है। कटौती से बाबरपुर, रामपुर, जमुनहां, अम्बरपुर, कैमा आदि दर्जनो गांवों के उपभोक्ताओं का बुरा हाल है, रोस्टर के हिसाब से विद्युतापूर्ति की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें