फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ के सहारे केबल बांधकर दी जा रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
बांसगांव में पेड़ में बांधी गई केबिल। संवाद
विज्ञापन
ममरी। कोटवारा फीडर लाइन से ग्राम बसही होते हुए बांसगांव जाने वाली एचटी लाइन की बिजली आपूर्ति एक साल से पेड़ के सहारे चल रही है। इससे दुर्घटना की आशंका रहती है, लेकिन अधिकारी बेखबर हैं।
विज्ञापन

बांसगांव के ग्राम प्रधान सोमनाथ मिश्र और सोनू मिश्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष जड़ौरा से गोला जाने वाली सड़क का निर्माण हो रहा था। उसी वक्त रोलर की टक्कर से बिजली लाइन का एक खंभा टूट गया था। तब से अब तक वहां का खंभा बदला नहीं गया है। बल्कि गांव की बिजली सप्लाई एक साल से पेड़ में केबल बांधकर चलाई जा रही है। यहां आंधी आने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
आरोप है कि अब कोई भी अधिकारी फोन उठाने को तैयार नहीं है। इस बारे में एसडीओ एन मनोस ने अभिज्ञता जताई है, जबकि जेई शिवम पांडे कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। ऐसी दशा में ग्राम प्रधान ने दूसरा खंभा शीघ्र लगाने की मांग अधिकारियों से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें