फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ईद के मौके पर बिजली ने दिया धोखा, पानी संकट गहराया

Sat, 21 Mar 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
इरफान डंपी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/सिकंदराबाद। बेमौसम बारिश ने ईद के दिन बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। शहर से लेकर गांवों तक घंटों आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ा।
विज्ञापन

लखीमपुर डिविजन में 33केवी मेन लाइन में फॉल्ट आने से गढ़ी, नई बस्ती, छाउछ समेत कई फीडरों की आपूर्ति दो घंटे से अधिक प्रभावित रही। कनौजिया कॉलोनी, राजापुर मंडी, कमलापुर और गोला रोड सहित शहर के बड़े हिस्से में बिजली संकट रहा।
वहीं सिकंदराबाद उपकेंद्र का मेन केबिल बॉक्स खराब होने से अमेठी, सेहरुआ, बेलहरी, जमौहरा, इब्राहिमपुर, नजीमाबाद, रहमतपुर, रायपुर, मदारपुर, बलाबोझी समेत 200 से अधिक गांवों की बिजली शुक्रवार रात करीब आठ बजे गुल हो गई, जो शनिवार शाम चार बजे तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बिजली न मिलने से पानी की आपूर्ति ठप रही और मोबाइल फोन भी बंद हो गए। पावर हाउस के सीयूजी नंबर पर इनकमिंग बंद रहने से उपभोक्ताओं को जानकारी के लिए भटकना पड़ा, जिससे लोगों में रोष है।
सिकंदराबाद के जेई डीएन चतुर्वेदी ने बताया कि स्टाफ मरम्मत में लगा है और जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार के अनुसार शहर की सप्लाई दुरुस्त कर चालू कर दी गई है।

11 हजार लाइन टूटी, 150 घरों में अंधेरा
बिझौली। 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूटने से बिझौली और लखैया गांव के 150 से अधिक घरों में 15 घंटे से बिजली गुल है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की सप्लाई बंद है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लेकिन अब तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन



ईद पर बिजली न मिलने से पानी के लिए भी तरस गए। विद्युत निगम को व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखनी चाहिए।
-इरफान डंपी, अमेठी


20 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल रही। मोबाइल फोन ठप हो गए। घर में पानी खत्म हो गया। दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-नूमान, अमेठी

इरफान डंपी

इरफान डंपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें