फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर बार्डर पर सख्ती तेज

Fri, 10 Feb 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गौरीफंटा।
विज्ञापन
बैरियर का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने की वाहनों की चेकिंग, लगाए गए बैरियर
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन को लेकर दूसरे चरण के मतदान से पहले बार्डर की पुलिस चौकी के बैरियर का जायजा लेने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही चुनाव के दिन अवैध वाहनों की रोकथाम के लिए गौरीफंटा और चंदन चौकी क्षेत्र में दो-दो बैरियर भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि 15 फरवरी को द्वितीय चरण के वोट पड़ने हैं। इसके लिए आयोग भारत-नेपाल सीमा पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। सीमा की सुरक्षा और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए चुनाव प्रेक्षक कृष्णा गोहेन, पर्यवेक्षक आईजी पुलिस पीके श्रीवास्तव, पलिया एसडीएम शादाब असलम, सीओ जितेन्द्र गिरि सहित प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। इसी के चलते बार्डर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बार्डर पर अवैध वाहनों की रोकथाम के लिए गौरीफंटा और चंदन चौकी क्षेत्र में लगाए गए दो-दो बैरियर का भी निरीक्षण किया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें