फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार, कल पोलिंग पार्टियां होगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार की शाम छह बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर टू डोर यानी व्यक्तिगत जनसंपर्क कर सकेंगे। आठ विधानसभाओं में 23 फरवरी को मतदान कराने के लिए एक दिन पहले यानी मंगलवार को सुबह राजापुर मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन की तैयारी जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन

जनपद की आठ विधानसभा सीटों पर 65 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 28.07 लाख मतदाता करेंगे। इसके लिए 1645 पोलिंग सेंटरों पर 3172 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इसमें से 610 पोलिंग बूथ को क्रिटिकल व वरनेबल (अति संवेदनशील) की श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर मतदान के दौरान सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैरा मिलिट्री जवानों की तैैनाती रहेगी। सोमवार को चुनाव प्रचार थमने के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा पोलिंग पार्टियों की रवानगी गांवों के लिए की जाएगी।
इसके लिए राजापुर मंडी में सुबह छह बजे से पोलिंग पार्टियां आनी शुरू हो जाएंगी। सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। अपराह्न दो बजे तक सभी 3172 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी। इस दौरान सौजन्या तिराहे से राजापुर चौराहे तक सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक वन वे रहेगा, जिससे राजापुर की ओर से शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ पोलिंग पार्टियां व चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी ही अपने वाहनों से राजापुर मंडी जा सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी व्यक्तिगत तौर पर जनसंपर्क कर सकेंगे। आठों विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ के लिए मंगलवार की सुबह से पोलिंग पार्टियां राजापुर मंडी से रवाना की जाएंगी। इसके लिए वाहनों को भी राजापुर मंडी में एकत्र किया जा रहा है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान सौजन्या तिराहे से राजापुर चौराहे तक जाने वाले मार्ग पर आम आवागमन बाधित रहेगा। सिर्फ मतदान कर्मी व चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी ही वाहनों से राजापुर मंडी तक आ-जा सकेंगे। - अनिल कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें