फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन की जानी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला पहुंचे डीएम-एसपी, सर्वे में चिह्नित मरीजों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय ढुल ने सोमवार को गोला पहुंचकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान की हकीकत परखी। डीएम ने एसडीएम अखिलेश यादव को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।
डीएम-एसपी ने गोला नगर भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने ब्लॉक कुंभी की ग्राम पंचायत दतेली पहुंचकर सैनिटाइजेशन व साफ सफाई अभियान को देखा। डीएम ने नवनिर्वाचित प्रधान जहीरुद्दीन को निर्देश दिए कि वह अपनी देखरेख में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान को युद्ध स्तर पर चलाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे में चिह्नित सिंप्टोमेटिक लोगों को गांव की आशा से समन्वय कर कोविड मेडिकल किट मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि गांव में प्रत्येक व्यक्ति फेस मास्क का प्रयोग करें। संपूर्ण गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएं।
विज्ञापन

शासन ने जिले की सभी 10 नगर निकाय व सभी ग्राम पंचायतों में युद्धस्तर पर स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित कराया। आमजन से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की भी अपील की गई। भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सरदार सिंह राना, प्रभारी निरीक्षक गोला अनिल कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोविड केयर सेंटर गोला की व्यवस्थाओं को परखा
तहसील गोला गोकर्णनाथ में गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज में संचालित कोविड केयर सेंटर में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय ढुल व सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के साथ व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने मौजूद चिकित्सीय टीम को निर्देश दिए कि भर्ती संक्रमित मरीजों की देखभाल की जाए। सीरियस मरीजों को तत्काल कोविड चिकित्सालय जगसड रेफर किया जाए। उन्होंने भर्ती मरीजों से मिल रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें