हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मोहदियापुर के समीप मंगलवार सुबह टायर फटने से वैन पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पांच गंभीर घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वैन सवारियों को लेकर गाजियाबाद से होकर सीतापुर के मिश्रिख जा रहा थी।
जानकारी के मुताबिक टायर फटने से वैन अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इससे वैन में सवार सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र में खैरीपट्टी निवासी चंद्रशेखर उर्फ पुत्तन (65) की मौत हो गई। पंकज (35 वर्ष) पुत्र बालकराम, प्रभात (22 वर्ष) पुत्र मायाप्रकाश, मनीष (31 वर्ष) पुत्र उमेश, रामनरेश (70 वर्ष), सुभाष (50 वर्ष) घायल हो गए। वहीं अनियंत्रित वैन की टक्कर से आगे खड़ा टेंपो और ई-रिक्शा पलट गया। टेंम्पो चालक मोहदियापुर निवासी विक्रम उर्फ मौधू और धर्मदेश व एक किशोर घायल हो गया।