निघासन। ढखेरवा रोड पर गोपाल धर्मकांटा के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना के बाद से उनका उपचार चल रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के कृपाकुंड मजरा बंगलाकुटी निवासी रामजीवन (65) बीती एक जून को दोपहर करीब दो बजे रिलायंस पेट्रोल पंप से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपाल धर्मकांटा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात मोटर साइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि बाइक चालक मौके से भाग गया था।
परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया था। वहां से भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में घायल के बेटे शिवा राज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर बाइक चालक की तलाश जारी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर युवक की मौत
मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सीएचसी लाए घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि जनपद शाहजहांपुर के थाना सिधौली के गांव इमलिया निवासी संदीप शाम को बाइक से मोहम्मदी की ओर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
-
अज्ञात वाहन के टकराने से नहर पुल की चहारदीवारी टूटी
फोटो 4
ममरी। सीतापुर ब्रांच नहर की पटरी पर बने पुल की चहारदीवारी अज्ञात वाहन की टक्कर से टूट गई। इससे वहां किसी भी क्षण बड़ी दुर्घटना होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्राम रामपुर, खोखाय, हेमपुर, बांसबेरिया, सरकारगढ़ आदि गांव के ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल ऐसी जगह पर है, जहां छोटे बड़े वाहनों का आना-जाना दिन-रात बना रहता है। जहां कोई भी वाहन नहर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। विगत वर्ष इसी पुल से नहर में गिरकर रामपुर निवासी शिक्षक बनवारी लाल की मृत्यु हो गई थी। साथ ही कई अन्य वाहन नहर में गिर चुके हैं। जेई अभिषेक सिंह का कहना है कि पुल की दीवार टूटी होने का मामला संज्ञान में है। इसकी मरम्मत शीघ्र कराने का प्रयास चल रहा है। संवाद