लखीमपुर खीरी। जिले के विकास खंडों में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तीन साल से अधिक समय से तैनात आठ खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का तबादला कर दिया गया है। इनके स्थान पर आठ नए अधिकारियों को जिले में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
तबादला सूची के अनुसार, महावीर सिंह, संगीता यादव और जयेश कुमार सिंह को सीतापुर, अश्वनी कुमार सिंह को ललितपुर, मोहित कौशिक को बाराबंकी, ऋषिकांत अहिरवार और सुमित कुमार सिंह को सीतापुर तथा श्रद्धा गुप्ता को बहराइच भेजा गया है।
वहीं, बाराबंकी से अदिति श्रीवास्तव, बलिया से शिवाकिंत वर्मा, बस्ती से आलोक कुमार पंकज, जालौन से संदीप मिश्रा, महराजगंज से राहुल सागर, सिद्धार्थनगर से अनीश मणि पाण्डेय और सीतापुर से प्रवीन जीत व रजनीश कुमार शुक्ला को लखीमपुर भेजा गया है।