मोहम्मदी। इस विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटों की जबरदस्त एकजुटता देखने को मिली। मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुस्लिम गांवों में भाजपा को करारी हार उठानी पड़ी। विधानसभा क्षेत्र मोहम्मदी के गांव सिसौरा नासिर में बूथ सं 234 पर सपा को 688 वोट मिले जबकि भाजपा को सिर्फ एक वोट मिला। बूथ सं 335 पर सपा को 669, भाजपा को 12, बूथ सं 236 पर सपा को 658 और भाजपा को 34 मत मिले। बूथ संख्या 237 पर सपा को 717, भाजपा को 82 मत मिले।
इसी तरह सिसौरा सहमत के बूथ सं 237 सहमत पर सपा को 501, भाजपा को 11, कोटा मुगल के बूथ 222 पर सपा को 321, भाजपा को 77 मत मिले। किरियारा के बूथ संख्या 227 पर सपा को 494 भाजपा को 193 वोट मिले। बूथ 228 पर सपा को 616 और भाजपा को 13 वोट मिले। बूथ सं 229 पर सपा को 528 और भाजपा को 49 वोट मिले। कसराबल बूथ सं 242 पर सपा को 379 भाजपा को 96, महमदपुर ताजपुर बूथ पर सपा को 462, भाजपा को 44 मत मिले।
ब्राह्मण और ठाकुर बहुल बूथों पर हारी सपा - कोटामुगल, इब्राहिमपुर, छोलाबारी, धमौला के बूथ सं 90 पर सपा को 760 और भाजपा को मात्र तीन मत मिले। भूड़ा में भाजपा की करारी हार हुई। ब्राह्मण बहुल गांव पसगवां के बूथ सं 300 पर सपा को 29 भाजपा को 292, बूथ संख्या 301 पर सपा को 257 और भाजपा को 225 वोट मिले। बूथ सं 302 पर सपा को 248, भाजपा को 327 मत मिले।
ठाकुर बाहुल्य गांव बगरेठी बूथ सं 197 पर सपा को 91, भाजपा को 800 वोट मिले। बूथ सं 198 पर सपा को 131, भाजपा को 584 मत मिले। बुझारी गांव में दोनों बूथ पर भाजपा जीती। सांसद रेखा वर्मा के गांव मकसूदपुर में बूथ सं 366 पर सपा 212 भाजपा को 483, बूथ सं. 367 पर सपा को 178, भाजपा को 403 मत मिले।
इसके अलावा मोहम्मदी नगर से भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी न्याय पंचायत में विजय हासिल की। बरवर नगर में हार का सामना करना पड़ा। पसगवां के हिंदू बहुल गांवों में भाजपा को जीत मिली कई गांवों में हार का सामना भी करना पड़ा।