फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे 784 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को सीसीटीवी की निगरानी में दो पालियों में संपन्न हुई। इसके लिए 13 कॉलेज लखीमपुर के, एक कॉलेज ओयल का और चार कॉलेज गोला के परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पंजीकृत 7181 अभ्यर्थियों के सापेक्ष पहली पाली में 6784 एवं दूसरी पाली में 6794 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 387 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम एवं एसपी से लेकर सचल दल परीक्षा की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा देने के लिए बुधवार की सुबह आठ बजे ही अभ्यर्थी केंद्रों पर इकठ्ठा हो गए। गेट पर तलाशी और कोरोना संक्रमण को देखते हुए तापमान चेक करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। पहली पॉली में सामान्य ज्ञान और दूसरी पाली में विषय अनुसार पेपर हुआ। प्रवेश परीक्षा के लिए 7181 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 6784 पहली पाली में और 6794 परीक्षार्थी दूसरी पाली में शामिल हुए। जबकि दोनो पालियों में 387 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
शांतिपूर्वक और सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीएम ने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम सहित डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने राजकीय इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, अबुल कलाम बालिका इंटर कॉलेज, धर्म सभा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उधर, गोला के केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज और गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में प्रशासन की कड़ी निगरानी में प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। सीजीएनपीजी कॉलेज में 500 में 33, कृषक समाज इंटर कॉलेज में 500 में से प्रथम पाली में 21, द्वितीय पाली में 19, पब्लिक इंटर कॉलेज 500 में से 29 और गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में 300 में से 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कुल पंजीकुत अभ्यथी-7181
पहली पाली में उपस्थित- 6784, अनुपस्थित- 397
दूसरी पाली में उपस्थित-6794, अनुपस्थित-387
बोले परीक्षार्थी अच्छा हुआ पेपर
बीएड प्रवेश परीक्षा का एग्जाम देने आए अभ्यर्थी परीक्षा देने के बाद बेहद खुश नजर आए। इनका कहना था कि पेपर ठीक आया। मगर, निगेटिव मार्किंग होने के कारण न तो तुक्का लगाया और न ही उन प्रश्नों को हल किया जिनके उत्तर पर जरा सभी संदेह था।
6 एलकेएच 7
पहली पाली का पेपर देकर निकली बाजपेई कॉलोनी निवासी तस्कती ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। पहली पाली में हिंदी और सामान्य ज्ञान का पेपर हुआ। हिंदी का पेपर सरल था, जबकि सामान्य ज्ञान में करेंट के प्रश्न ज्यादा थे। कुल मिलाकर पेपर काफी अच्छा हुआ है। अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा।
6 एलकेएच 8
गोला के मुन्नूगंज निवासी अनामिका गुप्ता ने बताया कि पहली पाली का पेपर बहुत अच्छा हुआ है। अधिकतर पढ़ा हुआ आया मगर निगेटिव मार्किंग होने के कारण जिन प्रश्नों के उत्तर पर संदेह था उन्हें हल करना उचित नहीं समझा। अब परिणाम का आने का इंतजार है।
6 एलकेएच 9
कस्ता निवासी नईम गाजी ने बताया कि पेपर ठीक था और अच्छा हुआ। निगेटिव मार्किंग होने के कारण 72 प्रश्न हल किए। जिनके उत्तर पर संदेह था उन्हें छोड़ दिया, क्योंकि एक गलत उत्तर से नंबर कट जाते।
6 एलकेएच 10
पलिया से पेपर देने आए जयंत सिंह ने बताया कि पहली बार बीएड की प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं। दोनो पालियों के पेपर अच्छे हुए। पहली पाली में 75 और दूसरी में करीब 80 प्रश्न हल किए। रिजल्ट बेहतर होगा, इसके आने का इंतजार रहेगा।
वर्जन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को सकुशल शांति पूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा दो पालियों में हुई। पंजीकृत 7181 अथ्यर्थी के सापेक्ष पहली पाली में 397 और दूसरी पाली में 387 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

ओपी त्रिपाठी डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें