फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों ने मॉडलों से दिखाई अपनी प्रतिभा

Sat, 18 Jul 2015 07:55 PM IST
बांकेगंज/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी प्रशिक्षण केंद्र में तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं ने बृहस्पतिवार सुबह प्रशिक्षकों के निर्देशन में टीएलएम पद्धति से आकर्षक मॉडल बनाए। इसमें उन्होंने सहायक शिक्षण सामग्री के रूप में आकर्षक मॉडल बनाए।  परिषदीय विद्यालयों के मॉडल बेहद खूबसूरत और प्रभावशाली थे। प्रशिक्षुओं की मेहनत और लगन से तैयार हुए आकर्षक मॉडल देख प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों की उम्मीदों को पंख लग गए।
विज्ञापन

 बीआरसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षुओं डॉ. यूसुफ अली, मुकेश वर्मा, मोहम्मद अशफाक, कृष्ण कुमार आदि ने ट्रेनिंग हाल में सैद्धांतिक प्रशिक्षण के तहत टीएलएम पद्धति की जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षुओं को मॉडल तैयार करने संबधी टिप्स दिए। साथ ही बताया कि सहायक शिक्षण सामग्री के जरिए पढ़ाने पर बच्चे पाठ को अच्छी तरह समझ जाते हैं। प्रशिक्षु नीरज वर्मा, दिलीप कुमार, संदीप वर्मा, गणेश अमित, कृष्ण वर्मा, उमेश गुप्ता, रिचा, विकास, शिवानी सिंह, स्नेहलता, कृष्णा देवी, साधना, शालिनी ने बुधवार को स्कूल का एक आकर्षक मॉडल तैयार करने के बाद बृहस्पतिवार को प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में इसका प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक डॉ यूसुफ अली और मुकेश वर्मा ने बताया कि आकर्षक मॉडल प्रशिक्षण के तहत बनाए गए है। प्रशिक्षकों का कहना है कि बीआरसी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर विक्रम पाल सिंह तोमर, रमेश यादव, स्वर्ण त्यागी, कुमारी राजेश भाटी, श्वेता श्रीवास्तव, कुमारी देवेश सक्सेना, रिचा सक्सेना, प्रीति अवस्थी, गुंजन शर्मा, कंचन त्यागी, नम्रता त्रिपाठी, मीनू पांडे, वैशाली यादव सहित प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें