फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण की शहर में गूंज

Tue, 29 Aug 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पर्यावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ने निकाली गो ग्रीन रैली, सांसद, विधायक, डीएम, एसपी और प्रमुख लोगों ने दिखाई हरी झंडी 
विज्ञापन

जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने को अमर उजाला ने मंगलवार को शहर में गो ग्रीन रैली का आयोजन किया। 25 चौपहिया वाहनों और 30 से अधिक बाइकों पर सवार लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए सड़कों पर निकले। पौधरोपण, पौधों के संरक्षण और शहर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया गया। 
गो ग्रीन रैली को पूर्वान्ह 11 बजे शहर के होटल दीपशिखा से सांसद अजय मिश्र टेनी, विधायक योगेश वर्मा, डीएम आकाशदीप, एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, समाजसेवी मोहन बाजपेयी, गोला पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, भाजपा नेता उमाशंकर मिश्र समेत अनेक प्रमुख लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सांसद, विधायक, डीएम और एसपी ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। रैली होटल दीपशिखा से शुरू होकर संकटा देवी चौराहा होते हुए सदर चौराहा पहुंची। यहां से अस्पताल रोड होते हुए जीआईसी गेट के सामने से कचहरी रोड, लोहिया भवन से मौजी नसीरुद्दीन भवन के सामने से मेन रोड होते हुए सदर चौराहा पर वापस आएगी। यहां से संकटा देवी मार्ग होते हुए होटल दीपशिखा पर रैली का समापन होगा। गो ग्रीन रैली में भाजपा नेता विनोद मिश्र, उमाशंकर मिश्र, भाजयुमो अवध प्रांत के मंत्री अभिषेक सिंह सोमू, समाजसेवी रमेश अग्रवाल, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के विक्की अजमानी, जेटीसी परिवार से ज्ञानस्वरूप शुक्ल, नवभारत इंटर कॉलेज के स्वर्ण सिंह कंबोज, विवेक ज्ञानस्थली एकेडमी के रघुवीर सिंह यादव, समाजसेवी संजय गुप्त, राजदीप ज्वैलर्स के विक्कू गुप्ता, लखीमपुर सुजुकी के प्रोप्राइटर पुनीत अग्रवाल, यूएसआर फ्यूल्स मोहम्मदी से नवनीत रस्तोगी के साथ अधिकारी, शिक्षाविद, उद्योगपति, चिकित्सक, समाजसेवी और अन्य कई लोग शामिल रहे।   
विज्ञापन

 
डीएम-एसपी बोले, अमर उजाला का प्रयास सराहनीय 
 
डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ.एस. चन्नप्पा ने कहा कि पर्यावरण के लिए जागरूक करने का अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि इससे लोगों में जागरूकता आएगी और शहर स्वच्छ और हरा-भरा होगा। 
 
पर्यावरण जागरूकता के लिए आगे आए राजनेता, समाजसेवी, कारोबारी और उद्योगपति बाोले
 स्वच्छ और सुंदर हो शहर 
शहर के लोग जागरूक होंगे तो पर्यावरण प्रदूषण की समस्या नहीं होगी। सरकार का प्रयास है कि शहर से लेकर गांव-गांव तक विकास हो, जिसके लिए योजनाएं आ रही है। हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर होना चाहिए। 
अजय मिश्र टेनी, सांसद। 
 
सोच बदलने की जरूरत 
पर्यावरण और स्वच्छ शहर के मामले में जनता को अपनी सोच बदलना जरूरी है। जिस तरह हम अपना घर आंगन साफ सुधरा रखते हैं, उसी तरह शहर को भी साफ रखने के लिए आगे आना होगा। 
मनोज अग्रवाल, अध्यक्ष, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक 
 
साफ सुधरा शहर बनाने के लिए कटिबद्ध 
शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए कटिबद्ध हूं। हमने संकल्प लिया है अपने शहर को साफ, सुंदर और हरा भरा बनाना है। इसके लिए सबका सहयोग जरूरी है। सभी साथ दें तो हम अपने शहर को सुंदर बनाने में सफल हो सकेंगे। 
मोहन बाजपेयी, समाजसेवी 
 
गोला नगर को मॉडल बनाना है 
गोला गोकर्णनाथ को साफ सुथरा बनाने के लिए कटिबद्ध रही और रिकार्ड विकास कार्य कराए। पर्यावरण हमारा उद्देश्य है। अनेक प्रयास भी हुए। पर्यावरण के क्षेत्र में नगर को मॉडल बनाना हमारा सपना है। 
मीनाक्षी अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, गोला गोकर्णनाथ 
 
हरियाली के लिए कर रहा काम 
अजमानी इंटरनेशनल स्कूल की ओर से हरियाली के लिए तमाम प्रयास किए गए। पौधरोपण भी कराया और पौधों का संरक्षण भी करा रहे हैं। अमर उजाला की प्रेरण से अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। 
विक्की अजमानी, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल 
 
लोग स्वयं हों जागरूक 
लोगों को पर्यावरण के प्रति स्वयं जागरूक होने की जरूरत है। अमर उजाला के प्रयास से लोग प्रेरणा लें और इस क्षेत्र में काम करें तभी हरियाली आएगी। 
स्वर्ण सिंह कंबोज, नवभारत इंटर कॉलेज 

पौधरोपण कर लाऊंगा हरियाली 
अमर उजाला के इस कार्यक्रम से प्रेरणा ली है और शहर को साफ, सुधरा बनाने और हरियाली लाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। साथ ही पौधरोपण करने के साथ पर्यावरण संरक्षण कर हरियाली लाऊंगा। 
विज्ञापन

उमाशंकर मिश्र, भाजपा नेता 

पर्यावरण के लिए लगातार प्रयासरत 
पर्यावरण के लिए लगातार प्रयासरत हूं। अनेक पौधे लगवाए हैं और आगे भी शहर में हरियाली रहे, इसका प्रयास करता रहूंगा। 
ज्ञानस्वरूप शुक्ल, समाजसेवी 
 
संस्थान की ओर से पर्यावरण को कटिबद्ध 
संस्थान की ओर से पर्यावरण के लिए लगातार कटिबद्ध हूं। हमारे हर स्कूल में हरियाली है और मेरा प्रयास रहता है कि अपने पास पड़ोस साफ, सफाई और हरियाली बनी रहे। 
रघुवीर सिंह यादव, प्रबंधक, विवेक ज्ञानस्थली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें