लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बसही निवासी एक ई-रिक्शा चालक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी मायाराम 45 पुत्र छेद्दू मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपना ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक- जैसे ही मायाराम ई-रिक्शा लेकर गांव से लिंक मार्ग पर पहुंचा इसी दौरान एक रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। घटना में मायाराम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक मायाराम ई-रिक्शा चलाकर पत्नी और बच्चों का भरण पोषण करता था। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक के पास दस डिस्मिल जमीन है। बता दें कि अमूमन ई-रिक्शा शहर और कस्बों की गली-कूचों के लिए होते हैं। हाईवे पर रिक्शा दौड़ाना प्रतिबंधित है।