लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को परिणाम आने के बाद अगली कक्षाओं में प्रवेश में कोई दिक्कत न हो इसको लेकर अब परिणाम घोषित होने के बाद तुरंत डुप्लीकेट मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी। बता दें कि मार्कशीट आने में देरी होने के चलते विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश मिलने में दिक्कत उठानी पड़ती थी।
डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन डुप्लीकेट अंकपत्र मिलेगा जो मूल मार्कशीट की तरह होगा। नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, अनुक्रमांक, पंजीकरण संख्या, विषयवार अंक सहित अन्य पूरा विवरण होगा। जबकि पहले रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षार्थी को अंकों का विषयवार विवरण ही मिलता था।
उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डुप्लीकेट मार्कशीट उपलब्ध है। बताया कि करीब 15 दिनों के बाद मूल प्रमाणपत्र कार्यालय को प्राप्त हो जाएंगे, जिनता कॉलेजों में वितरण कार्य कराया जाएगा। इस बार मार्कशीट को नए डिजाइन के साथ दिया जा रहा है, यह वाटरप्रूफ है।