फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्कूल के सामने से फर्राटा भर रहे मिट्टी भरे डंपर, हादसे की आशंका

Sat, 20 Dec 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रतापपुर स्कूल के सामने गुजरते मिट्टी भरे डंपर को देख भड़के ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बांकेगंज। ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय से सटी सड़क पर अवैध मिट्टी से भरे डंपर फर्राटे भरते गुजर रहे हैं। इससे किसी भी दिन अनहोनी होनी की संभावना बनी हुई है। परेशान अभिभावकों ने शनिवार को डंपर के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतापपुर गांव के लोगों का कहना है कि स्कूल से कुछ दूरी पर पिछले कई महीनों से डंपरों के जरिये मिट्टी ढुलाई की जा रही है। शनिवार को मिट्टी से भरे डंपर दोनों स्कूलों के पास से गुजरी सड़क पर फर्राटा भरते निकलने लगे।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल मार्ग से मिट्टी भरे डंपर निकलने पर उनके नौनिहालों की जान का खतरा बन गया है। इसके चलते लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डरने लगे हैं। बावजूद इसके शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। परेशान ग्रामीणों ने स्कूल मार्ग से गुजरने वाले मिट्टी भरे डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है। एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें