फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश से निचले कई मोहल्लों में जलभराव, सफाई की खुली पोल

विज्ञापन
मझगईं के त्रिलोकपुर में रास्ते पर भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां/मझगईं। पलिया क्षेत्र में सुबह पांच बजे से छह बजे तक हुई तेज बारिश से शहर के कई निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं कई निर्माणाधीन सड़कों का काम भी बारिश में रुक गया। पलिया के दुधवा मार्ग से वाल्मीकि मोहल्ला होते हुए काकूपुरियान जाने वाली सड़क का हाल काफी बेहाल रहा। यहां लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के पास पानी सड़क पर भर गया। इससे निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नाली व सड़क एक साथ होने के चलते हल्की बारिश में यह सड़क तालाब बन जाती है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं देता। उधर, नौगवां बस स्टाफ के पास निघासन मार्ग पर पानी भर गया। इससे होकर निकलने में दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों हुई। साथ ही गांवों में होने वाली सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी है।
सबसे बुरा हाल त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत का है। यहां नालियों का निर्माण न होने के चलते पानी निकास की समस्या बनी रहती है। हल्की बरसात होने पर गांव के रास्ते जलमग्न हो जाते हैं। इससे लोग मजबूरन गंदे पानी से निकलने को मजबूर होते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों से जलभराव से निजात दिलाने की मांग की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला। अब डीएम से ग्रामीणों ने जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

मझगईं के त्रिलोकपुर में रास्ते पर भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें