फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गृह कलह में एक ही साड़ी से दंपती ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव नकहा पिपरी में गृह कलह के चलते मनोज सिंह (38) और पत्नी तारावती (32) ने रविवार आधी रात एक ही साड़ी से फंदा लगाकर लगाकर आत्महत्या ली। परिवार वाले बिना पुलिस को सूचना दिए ही शवों को उतारकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया है।
विज्ञापन

सांसिया काॅलोनी देवकली निवासी मृतका तारावती की मां मुन्नी देवी और भाई सोनू ने बताया कि दोनों लोगों ने आधीरात को फांसी लगाई। परिवार वाले शवों को रात में उतरवाकर दाह संस्कार करना चाहते थे, लेकिन उन्हें किसी तरह सूचना मिली और वे मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया पति-पत्नी का आपस में विवाद हुआ था। उसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के अंदर ही परिजनों ने सुबह चार बजे लटके हुए देखे। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें