शादी समारोह से लौट रहे एक मोटर साइकिल पर सवार तीन लोग सिसैया के सामने सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना ईसागर के ग्राम सेमरिया के निवासी राजेंद्र (35) पुत्र अवधराम, छोटेलाल (20) पुत्र हरद्वारी और पड़ाेसी गांव गौरिया निवासी रामचंद्र (40) पुत्र पैकरमा एक बाइक पर सवार होकर खमरिया के दसवां नगर गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रविवार देर रात वापस आते समय सिसैया के समीप किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाॅक्टरों ने राजेंद्र और रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं छोटेलाल का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि छोटेलाल ही हालत चिंताजनक है।