फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा जंगल से लकड़ियां ला रहे थारू और वनकर्मियों में नोकझोंक

Sun, 27 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो गौरीफंटा।
विज्ञापन
नोंकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- पुलिस के सामने ले गए लकड़ी, आरोप है काट डाले पेड़
विज्ञापन

 वन समिति के थारुओं और वनकर्मियों में जमकर नोंकझोंक हुई। वह थारू लोग जंगल से डनलपों पर लकड़ी लेकर निकल रहे थे। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन वह लकड़ी ले जाने वालों को रोक नहीं सकी। वन कर्मियों का आरोप है कि लकड़ी जलौनी नहीं थी, बल्कि पेड़ों को काट कर निकाली लाई गई थी। इस दौरान थारू समुदाय की तमाम महिलाएं वहां मौजूद रहीं।
विज्ञापन

थारू क्षेत्र के सरियापारा, भूड़ा और सूढ़ा ग्राम के वनसमिति के थारू दर्जनों डनलप लेकर दुधवा पार्क क्षेत्र में घुस गए। जिसकी खबर बनकटी वन विभाग को लगी तो उन्होंने इसकी खबर अपने उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर गौरीफंटा कोतवाली, पलिया कोतवाली, पुलिस बल के साथ बनकटी, दुधवा, गौरीफंटा सहित भारी मात्रा में वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां पर पहले से मौजूद सैकड़ों वनसमिति की महिलाओं से वनकर्मियों की तीखी नोक-झोंक हुई। थारू महिलाओं के विरोध को देख कोई भी लकड़ी रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बताया गया है कि सोमवार को बनकटी में पलिया एसडीएम और अन्य उच्चाधिकारियों के बीच लकड़ी लाने बाबत बातचीत होगी।
विज्ञापन


फील्ड डायरेक्टर ने किया निरीक्षण
मामले की खबर पाकर  दुधवा पार्क के फील्ड डायरेक्टर सुनील चौधरी ने गौरीफंटा पहुंचे। उन्होंने यहां की पूरी जानकारी ली और फिर रेंज का निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें