फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद दुधवा में चाैकसी

Mon, 08 Jun 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा के वाटरहोल में कलरव करते स्थानीय पक्षी। स्रोत : वन विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। भारत- नेपाल के सीमावर्ती जिला नवलपरासी समेत 10 जिलों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

दुधवा के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन ने पशु चिकित्सकों, वनाधिकारियों और वन कर्मियों को स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। हालांकि, इस अलर्ट के बीच टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी फिलहाल प्रभावित नहीं होगी। फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि पड़ाेसी देश नेपाल में बर्ड फ्लू (एच 5 एन 1) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण की आशंका को लेकर दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन गंभीरता से स्थितियों पर नजर बनाए हुए है। पूरे टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पशु चिकित्सकों और सभी वन क्षेत्राधिकारियों के अलावा फील्ड कर्मियों को स्थानीय और उड़ान न भरने वाले प्रवासी पक्षियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे पोल्ट्री फार्मों पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

पक्षियों के व्यवहार और उनकी गतिविधियों में बदलाव दिखने पर इसकी सूचना तत्काल टाइगर रिजर्व प्रशासन को और पशु चिकित्सकों की टीम को देने के लिए कहा गया है। एफडी ने बताया कि सोमवार को तीनों प्रभागों में गठित निगरानी टीमों ने दुधवा टाइगर रिजर्व के सभी जलाशयों, वाटरहोल्स और वन्यजीवों की मौजूदगी वाले जंगल का बारीकी से भ्रमण किया गया।
इस दौरान सभी पक्षियों और वन्यजीवों की स्थिति सामान्य पाई गई। फिलहाल वन कर्मियों की टीमों को स्थिति पर 24 घंटे बारी-बारी से नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें