फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जेसीआई के रात्रिकालीन बॉक्स क्रिकेट में डबला बना विजेता

Fri, 11 Sep 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को किया जा रहा पुरस्कृत। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के दूसरे दिन रात्रिकालीन बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। फाइनल में डॉन बास्को एल्युमिनी (डबला) ने जेसीआई को पराजित कर विजेता ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

एपेक्स स्पोर्ट्स एरीना स्टेडियम में हुए टूर्नामेंट में जेसीआई, लायंस क्लब, डॉक्टर्स एसोसिएशन और डॉन बास्को एल्युमिनी (डबला) की टीमों ने हिस्सा लिया। देर रात तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहला मुकाबला लायंस क्लब और डॉक्टर्स एसोसिएशन के बीच हुआ। टॉस जीतकर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन लायंस क्लब ने मुकाबला जीत लिया। टूर्नामेंट में कुल छह लीग मैच खेले गए। प्रदर्शन के आधार पर डबला और जेसीआई फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन

सभी टीमों में नियमानुसार 40 वर्ष से अधिक आयु के आठ-आठ खिलाड़ी शामिल थे। खिलाड़ियों का उत्साह और मैदान पर उनका जोश देखते ही बना।
कार्यक्रम में प्रायोजक शिवम गुप्ता, सप्ताह संयोजक विश्वास सेठ, सचिन अग्रवाल, कनिष्क बरनवाल, आर्येन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ, राममोहन गुप्ता, रजत शेखर, लव पुरी, कुलदीप गुप्ता, अमर सिंह, राजवीर सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, शिशिर सिंह, आशीष प्रताप सिंह, सुमित शर्मा, कुशाग्र अग्रवाल, अंकित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें