फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को रास्ते में उतारने पर चालक ब्लैक लिस्टेड

Tue, 21 Mar 2017 10:59 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

यात्रियों की शिकायत पर प्रभारी एआरएम ने की कार्रवाई
परिचालक को किया रूटऑफ
 गोला डिपो की अंनुबंधित बस को लखीमपुर डिपो तक ना लाकर यात्रियों को एलआरपी चौराहे पर उतारने के मामले में गोला डिपो के प्रभारी एआरएम वीके गोस्वामी ने परिचालक को रूटऑफ करते हुए चालक को ब्लैक लिस्टेड कर दिया। उन्होंने बस मालिक को दूसरे चालक से ही संचालन कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं शराब के नशे में मिले एक चालक को ब्लैक लिस्टेड कर दिया।
रविवार को गोला से लखनऊ जा रही गोला डिपो की बस संख्या यूपी 31 टी 3803 के चालक परिचालक ने बस को लखीमपुर डिपो तक ना लाकर लखीमपुर की सवारियां को एलआरपी चौराहे पर उतार दिया। चालक परिचालक की इस मनमानी की शिकायत यात्री शशांक त्रिवेदी ने परिवहन निगम के टोल फ्री नंबर पर की थी। मुख्यालय से शिकायत की जानकारी मिलने पर गोला डिपो के प्रभारी एआरएम वीके गोस्वामी ने सोमवार को बस को खड़ा कराते हुए परिचालक सद्दाम हुसैन का रूटऑफ करने के साथ चालक अखिलेश गुप्ता को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। उन्होंने डिपो के केंद्र प्रभारी को इस बस का संचालक दूसरे चालक से ही कराने के निर्देश हैं। 
विज्ञापन

-------
चालक परिचालक मनमानी करते हुए यात्रियों को रास्ते में ही उतार देते हैं। इससे निगम की छवि धूमिल होती है और अनुबंध की शर्तों की उल्लंघन भी होता है। बस को डिपो में खड़ा करा दिया है, दूसरा परिचालक आने पर ही संचालन शुरू होगा।
वीके गोस्वमी, एआरएम लखीमपुर डिपो

नशे में मिला परिचालक, ब्लैक लिस्टेड
एआरएम वीके गोस्वमी ने बताया कि लखनऊ से लखीमपुर आ रही डिपो की बस संख्या यूपी 31 टी 3364
के यात्रियों ने चालक के नशे में होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि परिचालक से पुष्टि होने पर बस सीतापुर में खड़ी करा दी गई और यात्रियों को दूसरी बस से लखीमपुर तक लाया गया। एआरएम ने बताया कि चालक राम प्रसाद को ब्लैक लिस्टेड करते हुए बस मालिक को दूसरे चालक से ही बस का संचालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

------
बगैर टिकट यात्री मिलने पर परिचालक पर लगा जुर्माना
लखीमपुर एआरएम वीके के गोस्वामी ने टीआई कमलेश कुमार और हेम सिंह यादव के साथ सोमवार को गोला मोहम्मदी मार्ग पर ममरी के पास लखीमपुर से शाहजहांपुर जा रही बस संख्या यूपी 27 टी8025 को चेक किया। इस दौरान बस में एक यात्री का टिकट नहीं बना मिला। एआरएम की पूछताछ पर यात्री ने परिचालक को पूरा किराया देने की बात स्वीकार की। जिस पर एआरएम ने परिचालक पर 140 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें