फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता धारकों ने ढखेरवा बैंक में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

Tue, 21 Mar 2017 10:59 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सरपतहा के बैंक मित्र ने खाता धारकों के डकारे एक करोड़ रुपये 
छह माह से तहसील और थाने के चक्कर काट रहे हैं दर्जनों खाता धारक  
 क्षेत्र के गांव सरपतहा गांव में संचालित मिनी बैंक शाखा के बैंकमित्र द्वारा खाता धारकों के लाखों रुपये  डकारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को बैंक मित्र की  ठगी का शिकार हुए दर्जनों खाता धारकों ने ढखेरवा की इलाहबाद बैंक शाखा में पहुंचकर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है। खाता धारकों का उग्र रूप देखकर बैंककर्मियों के हाथ पांव फूल गए। करीब छह माह से कार्रवाई के लिए दर्जनों खाता धारक बैंक, तहसील और थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक ने अपनी एक मिनी शाखा सरपतहा में खुली थी। बैंक में शाखा पठानन पुरवा निवासी शकील को बैंक मित्र बनाया गया था। क्षेत्रीय लोगों ने उस बैंक मित्र से खाता खुलवाकर लाखों रुपये जमा कराए था। कुछ दिनों तक आने के बाद बैंक मित्र ने बैंक में आना बंद कर दिया। खाता धारकों ने तहसील दिवस और तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप हैं कि इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की, लेकिन बैंक मित्र के घर दबिश दी। पुलिस के अनुसार वह करीब छह माह से घर नहीं आया हैं। नाराज दर्जनों खाता धारक मंगलवार को  ढखेरवा की इलाहबाद बैंक शाखा पहुंचे और बैंक में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते हुए बैंक प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे खाता धारकों को चौकी इंचार्ज महेश प्रताप गंगवार ने शांत करवाते हुए बैंक खुलवाई। खाता धारक मुन्नी ने एक लाख तीस हजार, योगेंद्र के एक लाख छियालीस हजार, भगौती के 80 हजार, शमशाद के 80 हजार, सर्वजीत कौर के दो लाख बारह हजार सहित सैकड़ों खाता धारकों के करीब एक करोड़ रुपये गबन कर बैंक मित्र बैंक बंद कर पिछले 6 माह से लापता है। खाता धारकों का आरोप है क़ि छह माह से यह प्रकरण चल रहा है लेकिन बैंक शाखा के उच्च अधिकारी अंजान बने हुए हैं। इस संबंध में इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया है कि बैंक मित्र ने गड़बड़ी की है। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें