फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पानी कम पिया तो अस्पताल पहुंचा सकती है पथरी

Sat, 13 Jun 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पानी कम पीने की आदत आपको अस्पताल तक पहुंचा सकती है। भीषण गर्मी के बीच शरीर में पानी की कमी के चलते किडनी और गॉलब्लेडर में पथरी की समस्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भी पथरी के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, पथरी की समस्या लेकर लगातार मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। किसी को किडनी में तो किसी को गॉलब्लेडर में पथरी की शिकायत मिल रही है। गर्मी में पर्याप्त पानी न पीना इसकी प्रमुख वजहों में माना जा रहा है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि कम पानी पीने से पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मोटापा और महिलाओं में भी यह समस्या अधिक देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट में दर्द, उल्टी, पीलिया या अन्य असामान्य लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर इस समस्या से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

-
दर्द बढ़ा तो जांच में निकली पथरी
लखीमपुर निवासी शिवम ने बताया कि पेट में तेज दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड जांच कराई, जिसमें किडनी में पथरी पाई गई। वहीं आशीष ने बताया कि कई दिनों तक दर्द को गैस की समस्या समझते रहे, लेकिन जांच में किडनी में पथरी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

-
इन वजहों से बढ़ती है पथरी
पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना
अधिक नमक, प्रोटीन और ऑक्सलेट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन
मोटापा और मधुमेह
कुछ दवाओं का अधिक सेवन
शारीरिक गतिविधियों की कमी

ऐसे करें बचाव
गर्मी में दिनभर में तीन से चार लीटर पानी पिएं
फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करें
नमक और अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ कम खाएं
नियमित व्यायाम करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें