फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. शिवानी ने जिले का नाम किया रोशन

Thu, 07 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
डाॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काठमांडू के इंस्टीट्यूट आफ मेडिसिन टीचिंग प्रवेश परीक्षा में दसवां स्थान मिला
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष केबी के गुप्ता के बड़े  भाई और प्रतिष्ठित चिकित्सक एसबी गुप्ता की पुत्री डॉ. शिवानी गुप्ता ने काठमांडू (नेपाल) के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन टीचिंग हास्पिटल की प्रवेश परीक्षा में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता पर घरवालों में खुशी का माहौल है।  
विज्ञापन

डॉ. शिवानी गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा शहर के सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुई और हाईस्कूल जिला पंचायत इंटर कॉलेज से करने के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा महिला विद्यालय लखनऊ से पूरी की। 2008 में कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मनिपाल यूनिवर्सिटी कर्नाटक में एमबीबीएस के लिए प्रवेश लिया। 2014 में एमबीबीएस की उपाधि हासिल की।  उनके पिता डॉ. एसबी गुप्ता नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं और उनके बड़े भाई डॉ. शिवम गुप्ता भी एमबीबीएस  हैं। छोटी बहन डॉ. अंशिता गुप्ता लखनऊ के बीबीडी कॉलेज से एमडीएस कर रहीं हैं। डॉ. शिवानी के सास-ससुर भी चिकित्सक हैं और  उनके पति एवं देवर भी एमबीबीएस डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज लुधियाना और मनिपाल यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाएं भी पास की थीं, लेकिन इच्छानुसार चिकत्सिकीय शाखा न मिलने पर एमडी मेडिसिन के लिए प्रयासरत रहीं और काठमांडू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन टीचिंग हास्पिटल की प्रवेश परीक्षा में उन्हें दसवां स्थान हासिल हुआ। इस सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, सास-ससुर के आशीर्वाद को दिया। पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने भी इस सफलता पर खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें