फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी के डॉ. संदीप को लाइफटाइम अचीवमेंट इन एजुकेशन अवॉर्ड मिला

Wed, 17 Sep 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डॉ. संदीप वर्मा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के कमलापुर निवासी डॉ. संदीप कुमार वर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट इन एजुकेशन (न्यू मीडिया) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित मीडिया इंटरनेशनल अवॉर्ड सेरेमनी 2025 में उनको अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. संदीप महाराष्ट्र के वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह वर्ष 2009 से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन व प्रशासनिक कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर सेवा दे रहे हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अध्ययन-अध्यापन, शोध व लेखन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही मीडिया लेखन व सामाजिक सरोकारों से संबंधित कार्य करने में सक्रीय रहते हैं। उन्होंने उपलब्धियों को माता-पिता, गुरुजन और सहयोगियों के आशीर्वाद को समर्पित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें