लखीमपुर खीरी। पसगवां में भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि अखंड भारत के जिस संकल्प के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। वह आज राष्ट्र के नवनिर्माण के साथ साकार हो रहा है।
मां भारती की सेवा, लोककल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान की दिशा दिखाते आपके प्रखर विचार, चिंतन, सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन गौरवशाली भारत के निर्माण के आधार हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देश सेवा, आत्मबलिदान और विचारशील राष्ट्रनिर्माण का प्रतीक है।
आयोजन में जिला पंचायत सदस्य अनूप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा संतोष कुमारी, अर्चना कुशवाहा, रूबी पांडेय, जितेंद्र यादव, पवन बाजपेई, दीपक शुक्ला व अभिषेक मिश्रा, ग्राम प्रधान नित्यानंद वर्मा, अंकित वर्मा आदि शामिल हुए। इस दौरान उनकी पुण्य स्मृति में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। संवाद