फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डबल त्योहार का असर, कपड़ा बाजार में उछाल

Fri, 20 Feb 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर की खपरैल बाजार में होली के लिए खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली और ईद नजदीक आते ही शहर का कपड़ा बाजार रंगों और नई डिजाइनों से सज गया है। दुकानों और शॉपिंग मॉल में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। खासकर युवा और महिलाएं त्योहारों के लिए नए परिधानों की खरीदारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन

शहर की खपरैला बाजार, थरवनगंज, मेन रोड और प्रमुख शॉपिंग मॉल में इन दिनों रौनक देखी जा रही है। कपड़ा व्यापारी प्रतीक शेखर, शिवम और राशिद बताते हैं कि होली और ईद कम अंतराल पर पड़ रही हैं, इसलिए ग्राहक एक साथ दोनों त्योहारों की तैयारी कर रहे हैं। बाजार में ब्रांडेड कपड़ों, महिलाओं के सूट और साड़ियों की बिक्री में इजाफा हुआ है। सहालग के चलते ऐसी ड्रेस की मांग अधिक है, जो शादी और त्योहार दोनों में पहनी जा सकें।
रेडीमेड गारमेंट विक्रेता आरिफ, मनमीत सिंह मिंटू, शशांक वैश्य, आसिफ और नईम ने बताया कि युवाओं में जींस, टी-शर्ट, कार्गो, शर्ट और जॉगर की मांग ज्यादा है। नई डिजाइन की ब्रांडेड जींस और फैंसी टॉप युवाओं को खासे पसंद आ रहे हैं। व्यापारियों को इस सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन



शादियों के साथ होली भी आ गई है। बाजार में कई तरह की फैंसी साड़ियां आई हैं, जो त्योहार और शादी दोनों में चल जाएं।
-नीतू गुप्ता, ग्राहक
-

रमजान शुरू हो गया है, इसलिए ईद की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में कुर्ता-पायजामा लोगों की पहली पसंद बन रहा है।
-रानू खान, ग्राहक
-

होली अब नजदीक है। रेडीमेड कपड़ों में अलग-अलग डिजाइन और रंग उपलब्ध हैं। जींस और टी-शर्ट युवाओं को ज्यादा भा रहे हैं।
-आद्वविक गुप्ता, ग्राहक

शहर की खपरैल बाजार में होली के लिए खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

शहर की खपरैल बाजार में होली के लिए खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

शहर की खपरैल बाजार में होली के लिए खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें