परिजन ग्रामीणों की मदद से आसपास खोजबीन करने लगे। लेकिन छात्र का कहीं पता न चलने पर पिता पुता ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्र के गायब होने की सूचना दी। एसओ अनिल कुमार सैनी ने तत्काल रिपोर्ट दर्जकर थाने की कई टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बालक की तलाश शुरू की।
पुलिस के एक घंटा मशक्कत करने के बाद छात्र को पुरैना गांव के पास गन्ने के खेत और जंगल के बीच से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया वह पढ़ना नहीं चाहता है। फिर भी उसके घर वाले उसे जबरन स्कूल भेजते हैं। शुक्रवार को भी जबदस्ती स्कूल भेजा था, इसलिए वह खेत में छिप गया था। भूख व प्यास लगने पर वह बाहर निकला था। एसओ ने बताया लड़के की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, जिसके बाद बालक मिला है। जिसे समझा-बुझाकर परिजन के हवाले कर दिया गया है।