फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज रिश्तों का खूनी बदला: प्रेम संबंध में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मृतक के परिवार की महिला से हैं संबंध

Sat, 27 Aug 2022 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही होगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक के परिवार की एक महिला से उसके संबंध थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी की धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव धरमुनियापुर (देवीपुरवा) निवासी युवक भाईलाल की गुरुवार की शाम उस वक्त चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जब वह खेत में अपने पिता को खाना देकर लौट रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल लिया है। बताया कि मृतक के परिवार की एक महिला से उसके संबंध थे। इसी के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरमुनियापुर (देवीपुरवा) निवासी शत्रोहन लाल का 23 वर्षीय बेटा भाईलाल गुरुवार की शाम खेत की रखवाली कर रहे पिता को खाना देने के बाद घर लौट रहा था। पिता शत्रोहन लाल ने बताया कि श्री प्रकाश निवासी कफारा थाना धौरहरा ने उसके बेटे भाईलाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। जानकारी पर वह पहुंचे और गंभीर हालत में बेटे को सीएचसी धौरहरा लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी श्री प्रकाश निवासी कफारा धौरहरा को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही होगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक के परिवार की एक महिला से उसके संबंध थे। इसको लेकर कई बार वाद विवाद हुआ। इसी प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें