फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहर में अठखेलियां करती दिखीं डाल्फिन

Fri, 22 May 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। वन रेंज शारदानगर क्षेत्र में शारदा पोषक नहर में डाल्फिन दिखाई देने से प्रकृतिप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि पानी के बहाव में तीन डाल्फिन शारदानगर की सहायक पोषक नहर में पहुंच गईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर में पानी कम होने और भीषण गर्मी की वजह से डाल्फिन असहज नजर आईं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई और वन विभाग को दी। इस दौरान लोगों ने डाल्फिन के वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए।
सूचना पर क्षेत्रीय वन दरोगा अशोक कुमार शुक्ल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निगरानी शुरू कराई। फॉरेस्टर अशोक कुमार ने बताया कि दो डाल्फिन वापस नदी में जा चुकी हैं, जबकि एक की निगरानी की जा रही है। उम्मीद है कि वह भी जल्द अपने समूह तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

2024 में भी दिखा था डाल्फिन का झुंड
वन विभाग के अनुसार करीब दो वर्ष पहले भी शारदानगर क्षेत्र में डाल्फिन का झुंड देखा गया था। उस समय पांच डाल्फिन पोषक नहर में पहुंच गई थीं, जिन्हें वन और सिंचाई विभाग ने सुरक्षित वापस नदी में पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें