मझगईं। जंगल से निकलकर गांव के बाहर आए बारहसिंगा के एक बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल बच्चे को रेंज चौकी लाकर उसका इलाज कराया है।
दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से एक बारहसिंगा का एक वर्ष का बच्चा निकलकर बेला खुर्द गांव के पास आ गया था। जिस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह से उसको कुत्तों से बचाकर सूचना मझगईं वन रेंज चौकी में दी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा राकेश शुक्ला, फॉरेस्ट गार्ड शरद मिश्रा, विक्रम सिंह, विकास, कुन्नू आदि वनकर्मियों ने उसको कब्जे में लेकर उसका इलाज किया है। वनकर्मियों के मुताबिक ठीक होने पर बारहसिंगा के बच्चे को दोबारा से जंगल में छोड़ दिया जाएगा। संवाद