मझगईं। कोठिया गांव में शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय बालक आर्यन पर कुत्ते ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे छुड़ाया। कुत्ते के काटने से उसके शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए। परिजन उसे पलिया सीएचसी ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोठिया निवासी व्यापारी पप्पू का छह वर्षीय पुत्र आर्यन घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। उनके डर से बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और लोगों में दहशत है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भारत सिंह ने बताया कि बच्चे को एंटी रेबीज का टीका लगाकर मरहम-पट्टी की गई थी। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। संवाद