फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीएचसी पर चिकित्सक मौजूद नहीं, वृद्ध मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में सोमवार को किसी चिकित्सक के उपस्थित न होने से एक वृद्ध मरीज को समय रहते इलाज नहीं मिल सका। जैसे-तैसे फार्मासिस्ट ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव बम्हनपुर कोरारा निवासी राम स्वरूप ने बताया कि पिता छेद्दू (79) की सुबह से तबीयत खराब थी। एंबुलेंस से सुबह करीब 10 बजे सीएचसी फरधान लेकर आए थे। पिता के पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा था। स्वास्थ्य केंद्र में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। फार्मासिस्ट अरविंद कुमार ने बोतल लगाकर उपचार शुरू किया। दो घंटे तक वह दर्द से तड़पते रहे है, लेकिन तब तक भी कोई डॉक्टर नहीं आया। करीब 12 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वाजपेई ने बताया कि वह लखीमपुर में बैठक में हैं। जानकारी मिली है, बुजुर्ग को सीएचसी लाया गया था। बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ा था। कुछ देर इलाज चला और बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें