फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीएम ने गोशाला में गोपूजन कर खिलाया गुड़, केला

विज्ञापन
गाय को माला पहनातीं डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल। स्रोत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल शनिवार को गो संरक्षण केंद्र खंभारखेड़ा पहुंचीं। वहां उन्होंने नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव के साथ गोमाता की पूजा-अर्चना की। गुड़, केला व हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन गो-माता की विशेष पूजा किए जाने की परंपरा है। डीएम की पहल पर जिले के कई राइस मिलर्स ने 100 क्विंटल चावल की किनकी दान में देने का निर्णय लिया। इस पौष्टिक चावल की किनकी को निराश्रित गोवंशीय पशुओं के चारे में मिलाकर खिलाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश प्रसाद आदि स्टाफ मौजूद रहा। संवाद


अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर किया गया गो पूजन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित मूड़ा सरकटा के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर गायों की पूजा की गई।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पौधारोपण किया। पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. प्रमोद वर्मा की मौजूदगी में पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अंकुर कुमार और संतोष वर्मा ने गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर श्याम सिंह कुशवाहा, अंकुल तिवारी, राजेश कुमार, अरुण कुमार, महेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, श्याम बाबू, मदन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद

गाय को माला पहनातीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें