फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
थाना दिवस में लोगों की फरियाद सुनते डीएम,एसपी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन ने कोतवाली सदर व थाना खीरी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर ज्यादा रहे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राजस्व-पुलिस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नहीं होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझकर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। उन्होंने मातहतों से कहा कि यदि मामला गंभीर है, तो तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को अवगत कराएं। ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें। उन्होंने वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के बाबत स्वयं दूरभाष पर शिकायतकर्ताओं से बात कर फीडबैक लिया। एसपी ने कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। इस दौरान कुल पांच शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें एक शिकायत का निस्तारण कराया गया। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सुपरवाइजर बनाए जाने के कारण लेखपाल अनुपस्थित रहे, जिससे राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें