फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल पहुंचे डीएम ने  ली जेएसवाई भुगतान की जानकारी

Tue, 23 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी, सीएमओ को एएनएम को नोटिस देने के दिए निर्देश
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को होने वाले भुगतान की जानकारी ली, जिसका संबंधित कर्मचारी और प्रभारी सीएमएस भी जवाब नहीं दे सकीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और सीएमओ को फार्म जमा कर रहीं एएनएम को नोटिस देने के निर्देश दिए।
बगैर सरकारी तामझाम के मंगलवार की दोपहर करीब 11.30 बजे महिला अस्पताल पहुंचे डीएम आकाशदीप सबसे पहले कैंटीन पहुंचे और प्रसूताओं के लिए बनने वाले खाने को देखा। इसके बाद जेएसवाई काउंटर और फिर वहां से टीकाकरण कक्ष, औषधि स्टोर, गंभीर नवजात शिशु इकाई का हाल देखा। जेएसवाई भुगतान की सही जानकारी ना मिल पाने पर डीएम ने जेएसवाई भुगतान से जुड़े कर्मचारियों को सीएमएस रूम में तलब किया और भुगतान के बारे में पड़ताल करनी शुरू दी, लेकिन संबंधित राजाराम, सुधा श्रीवास्तव, एएनएम पालो देवी जानकारी देने के बजाय अपना पल्ला झाड़ते नजर आए। जिस पर उन्होंने चेक पर हस्ताक्षर करने वाले डॉ. अखिलेश खरे को बुलवाया, लेकिन वह भी सही जानकारी नहीं दे सके। इस पर डीएम ने उन्हें शत प्रतिशत भुगतान जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। हालांकि इस दौरान सुष्मिता वर्मा ने 1151 में से 751 प्रसूताओं का भुगतान होने की जानकारी दी। तब जाकर डीएम संतुष्ट हुए। इस दौरान सीएमओ डॉ. जावेद अहमद, प्रभारी सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

 
गंदगी मिलने पर दिखे नाराज
अस्पताल में नाली का मलबा देखकर नाराज हुए डीएम ने सुपरवाइजर को बुलाकर साफ कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल मैनेजर डॉ. सौम्या मिश्रा से उनके कार्यों की जानकारी लेकर अस्पताल को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।
 
अधिकारियों ने कहा नहीं सुनती सीएमएस
जेएसवाई भुगतान मामले की जानकारी कर रहे डीएम ने भुगतान में देरी का कारण पूछा तो सभी चुप हो गए। इस पर मौजूद एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि भुगतान अधिकांशत: बकाया है। उन्होंने कहा कि सीएमएस किसी की सुनती भी नहीं है। इस पर डीएम ने सीएमएस की छुट्टी की एप्लीकेशन देखी।
 
प्रसूताओं का जाना हाल
निरीक्षण के दौरान डीएम ने वार्ड में भर्ती प्रसूता सुमन पत्नी राजेश निवासी खंभारखेड़ा, पिपरिया बाईपास निवासी चांदनी और छाउछ निवासी रिजवाना से अस्पताल में मिलने वाले खाने और नाश्ते के बारे में जानकारी ली। जिस पर सभी ने ठीक बताया।
विज्ञापन

 
निरीक्षण में कुछ विशेष कमियां नहीं मिली है, लेकिन जेएसवाई पेमेंट पोजीशन सही नहीं मिली है। करीब तीन सौ प्रसूताओं का पेमेंट नहीं हुआ है । इनके भुगतान के लिए डॉ. अखिलेश खरे को निर्देश दिए हैं।
आकाशदीप, डीएम 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें