फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: डीएम और विधायक ने अन्नपूर्णा कुंज का किया लोकार्पण, स्कूल में 201 कन्याओं को कराया भोज

Mon, 29 Sep 2025 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

धौरहरा में डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल और विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने सोमवार को गांव महादेव में मिशन शक्ति के तहत 201 कन्याओं को भोज कराया। विद्यालय में अन्नपूर्णा कुंज का लोकार्पण भी किया। 
विज्ञापन
डीएम और विधायक ने कन्याओं को कराया भोज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने सोमवार को गांव महादेव में मिशन शक्ति के तहत 201 कन्याओं को भोज कराया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय परिसर में अन्नपूर्णा कुंज का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही समूह सखियों से बात कर कुटीर उद्योग के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और विधायक विनोद शंकर अवस्थी धौरहरा के महादेव गांव सुबह आठ बजे पहुंचे। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत 201 कन्याओं को भोज कराया। कन्याओं को उपहार भी दिए। साथ ही पौधरोपण करते हुए अन्नपूर्णा कुंज का लोकार्पण करते हुए समूह सखियों से बात की। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर दिखा।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने विद्यालय परिसर में निर्मित अन्नपूर्णा कुंज (एमडीएम शेड) का लोकार्पण किया। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने अन्नपूर्णा कुंज को विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को और सशक्त व पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल, खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे सहित शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें