फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी मतदाता बनें: सशक्त-सतर्क-सुरक्षित एवं जागरूक थीम पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को मतदाताओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय ढुल, सीडीओ अरविंद सिंह व एडीएम अरुण कुमार सिंह के साथ दीप जलाकर किया। डीएम ने कहा कि स्वयं जागरूक मतदाता बनने के साथ ही अपने आस पड़ोस रहने वाले 18 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक नागरिक को मतदाता बनने व निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। एसपी विजय ढुल ने मौजूद लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस व नए मतदाता बनने वालों को शुभकामनाएं दीं। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों को मतदाता सूची में शामिल कराएं। कार्यक्रम में भगवानदीन आर्यकन्या स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, गुरुनानक विधक सभा कन्या इंटर कॉलेज एवं वाईडी कॉलेज की भी सहभागिता रही। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रशिक्षुओं के एक दल ने मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ सदर अरविंद वर्मा, डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, तहसीलदार सदर उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला मतदाता पहचान पत्र
18 वर्ष की आयु पूर्ण कर पहली बार मतदाता बने प्रभात मिश्रा, संजय कुमार, राहुल कुमार, शैलेंद्र, सुभाष, प्राची मिश्रा, प्राची भार्गव व ज्योति रानी को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मतदाता पहचान पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 142 लखीमपुर विधानसभा के लिए बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ राम सागर, नरेंद्र कुमार, अय्यूब, अतुल जोशी, सरवर अली, पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र व कृष्ण कुमार सिंह, 140 श्रीनगर विधानसभा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ दयाराम मौर्य, मंजू सिंह, शिव शरण, सुशील कुमार, अवधेश सिंह, सुपरवाइजर जसकरण लाल वर्मा, विजय कुमार, बीआरसी आपरेटर आमीन, वसीम अंसारी सहित निर्वाचन कार्यालय के ऑपरेटर अख्तर हुसैन को सम्मानित किया।
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी पीजी कॉलेज, गुरुनानक कन्या महाविद्यालय, गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निबंध, गायन एवं खेल प्रतियोगिता कराई गईं। रोटरेक्ट क्लब गोला एवं रोटरी क्लब गोला छोटी काशी के संयुक्त तत्वावधान में बांकेगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 14 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जबकि ममरी में रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। वहीं अमीरनगर में पहली बार मतदाता बने युवाओं को बीएलओ तौहीद बेग ने शपथ दिलाने के साथ पहचान पत्र बांटे। बांकेगंज में भी मौजूद कर्मियों ने मतदान करने और दूसरों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। संवाद
मतदाता पहचान पत्र पाकर बहुत खुशी हुई है। पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा। अपना वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत करूंगी।
- शिवानी शुक्ला अमीरनगर
जरूर करूंगी मतदान: पिंकी कुमारी
मैैलानी। पहली बार अपना पहचान पत्र पाकर मोहल्ला लाल बहादुर शास्त्री निवासी छात्रा पिंकी कुमारी के चेहरे पर खुशी के भाव झलक आए। उसने कहा कि पहली बार मतदान को लेकर मन में काफी उत्साह है।
मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ, हुईं प्रतियोगिताएं
पलियाकलां। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पलिया में छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इसके बाद अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।
मितौली में तहसील प्रशासन की तरफ से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एसडीएम दिग्विजय सिंह की अगुवाई में कस्बे के अस्पताल रोड, पुरानी बस्ती से होकर जागरूकता रैली वापस तहसील लौटी। रैली में पुलिस व राजस्व कर्मचारियों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया।
धौरहरा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले तहसील धौरहरा के बूथ लेवल ऑफिसरों को उप जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर थानों
और चौकियों में दिलाई शपथ
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी कोतवाली, थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने जाति धर्म, वर्ग समुदाय, भाषा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना कार्य करने और निर्वाचन में मताधिकार के प्रयोग की शपथ ली। संवाद
मैलानी में दो पहचान पत्रों में उल्टे फोटो छपे मिले
मैलानी। मतदाता दिवस के मौके पर वितरण के लिए दो पहचान पत्रों में उल्टे फोटो छपे मिले हैं। प्राथमिक विद्यालय मैलानी प्रथम स्थित मतदान केंद्र पर बीएलओ प्रभा आर्या के पास भाग संख्या एक की दो महिला मतदाताओं, जशोदा पत्नी संजय कुमार और साधना पुत्री अर्जुन के पहचान पत्रों पर दोनों के फोटो उलटे छपे मिले, जिसे देख लोग हैरान रह गए, जबकि क्षेत्र में कई लोगों के पहचान पत्र ही नहीं आए हैं। बीएलओ ने सफाई देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्यालय से ही पहचान पत्र बनकर नहीं आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें