फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पंचायत सहायक संगठन के जिलाध्यक्ष बर्खास्त, 819 को नोटिस

Fri, 11 Sep 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचायत सहायकों के आंदोलन के बीच विभाग ने कार्रवाई की है। पंचायत सहायक संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, जिले के 819 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

आंदोलन के चलते जिलेभर की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। काॅमन सर्विस सेंटर भी नहीं चल रहे हैं और फार्मर आईडी नहीं बन रही है। एडीपीआरओ महेंद्र कुमार ने शुक्रवार को जिलेभर के एडीओ पंचायत के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्राम सचिव पंचायत सहायकों से हाजिरी नहीं लगाने का स्पष्टीकरण लें।
डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि जिले के 819 पंचायत सहायकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायक संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने आधार आईडी बनाने के लिए ग्रामीणों से वसूली की है। शिकायत के बाद उन्हें पंचायत सहायक पद से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें