फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड और सीबीसी मशीन हुईं बीमार, जांचें ठप

विज्ञापन
सीएचसी धौरहरा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, सीबीसी और बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने से गर्भवती महिलाओं की जांचें नहीं हो पा रही हैं। बीते तीन दिन से पैथोलॉजी ठप पड़ी है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कराने आने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। सभी मरीज निजी पैथोलॉजी में अल्ट्रासाउंड, खून और शुगर की जांच कराने को विवश हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन 70 से 80 गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए आती हैं। पांच दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से मरीजों को काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने मशीन खराब होने की सूचना संबंधित कंपनी को दी है। कर्मचारी यहां आकर मशीन की जांच कर चुके हैं। इसके बावजूद मशीन अब तक ठीक नहीं हो सकी है।

सीएचसी धौरहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें