फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में दूसरे दिन सात नामांकन 

Sat, 07 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जारी रहा जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की चल रही नामांकन प्रक्रिया में शनिवार को सात प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल करते हुए दावेदारी पेश की। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान भी चला। 
मुख्य चुनाव अधिकारी रामनरायन त्रिवेदी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के दावेदार अनुराग तिवारी, महामंत्री पद के लिए रामाधार , संयुक्त मंत्री पद के लिए जाहिद अली और संदीप कुमार जायसवाल, गवर्निंग कौंसिल वरिष्ठ पद के लिए जमीरूल हसन, सरोज अवस्थी और प्रदीप कुमार मिश्र ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस तरह जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिए 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आ चुके हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए अनुराग तिवारी और चंद्रमोहन वर्मा ने कचहरी में जनसंपर्क कर वोट मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी में होगे 14 पद
जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी में विभिन्न 14 पद पर चयन होना है, इसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और महामंत्री के लिए एक पद है तथा संयुक्त मंत्री, गवर्निंग कौंसिल वरिष्ठ, गवर्निंग कौंसिल कनिष्ठ के तीन-तीन पद पर चयन होना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें