फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार और मजदूरों के बीच विवाद, बिजली सप्लाई बाधित 

Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

मानदेय भुगतान में ठेकेदार कटौती का लगाया आरोप
रवहीं कॉलोनी स्थित विद्युत उपकेंद्र का मामला 
शहर से सटे रवही कॉलोनी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर कार्य करने वाले संविदा मजदूरों और ठेकेदार के बीच मानदेय भुगतान को लेकर विवाद हो गया, जिससे नाराज संविदा मजदूरों ने बुधवार को तीन फीडर नकहा, शारदानगर और रूद्रपुर की सप्लाई कई घंटों तक बाधित कर दी। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने फरवरी से भुगतान नहीं किया है और अब ईपीएफ के नाम पर प्रत्येक मजदूर से करीब तीन हजार रुपये कटौती की बात कही जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर जेई ने शाम को बिजली सप्लाई चालू कराई। 
विज्ञापन

रवही कॉलोनी स्थित उपकेंद्र पर कार्य करने वाले संविदा मजदूर उमेश तिवारी ने बताया है कि तीन महीने से सेलरी नहीं दी गई है। ठेकेदार मनमानी कर रहा हैै। अब ईपीएफ में जमा करने के नाम पर तीन हजार रुपये प्रतिमाह कटौती करने की बात कही जा रही है, जबकि छह से सात हजार रुपये महीने की पगार है। ऐसे में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। ठेकेदार के रवैये से नाराज मजदूरों ने बुधवार को उपकेंद्र में ताला डालकर बाहर प्रदर्शन किया, जिससे शारदानगर, नकहा और रूद्रपुर फीडर की सप्लाई कई घंटे तक बाधित रही। उधर, ठेकेदार मूलचंद्र ने बताया कि ईपीएफ जमा करने के लिए रुपये की कटौती की जा रही है। इसके अलावा अधिकारियों और स्वयं का कमीशन भी निकालना पड़ता हैै। मजदूर बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। जेई जीके शर्मा ने बताया कि मजदूरों और ठेकेदार के बीच विवाद में कुछ समय के लिए सप्लाई बाधित हुई थी, लेकिन जानकारी मिलते ही सप्लाई को चालू करा दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें