फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मानाखेड़ा गांव में तालाब की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम से विवाद, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। गांव कलवारी मजरा मानाखेड़ा में तालाब पर कथित अवैध कब्जे की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के साथ विवाद के मामले में लेखपाल अभिषेक कुमार ने पांच नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लेखपाल अभिषेक कुमार के अनुसार, वह तहसीलदार मोहम्मदी के न्यायालय के आदेश पर राजस्व क्षेत्र मानाखेड़ा में तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की पैमाइश करने पहुंचे थे। उनके साथ राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार, लेखपाल संतोष गौतम और नवल किशोर मौजूद थे। सुरक्षा के लिए उचौलिया थाने के उपनिरीक्षक रामलाल सोनकर और दो पुलिसकर्मी भी थे।
आरोप है कि पैमाइश के दौरान दिलदार, मोहम्मद हसन, सज्जन, बच्चन, शमशाद समेत 30-40 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। उन्होंने पैमाइश में बाधा डालते हुए राजस्व कर्मियों के साथ अभद्रता की और विवाद शुरू कर दिया।तहरीर के अनुसार आरोपियों ने जरीब और अन्य राजस्व अभिलेख छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

दिलदार पर राजस्व कर्मियों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। साथ ही कुछ लोगों पर 10-12 साथियों के साथ तहसील तक राजस्व टीम का पीछा करने का आरोप लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें