फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

Mon, 15 Jun 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भारत नेपाल बैठक में मौजूद दोनों देशों के अधिकारी। स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
पलियाकलां। महेंद्र नगर कंचनपुर (नेपाल) में आयोजित भारत-नेपाल द्वितीय फील्ड सीमा सर्वे टीम मीटिंग में दोनों देशों के अधिकारियों ने नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने और सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर सहमति जताई। बैठक में सीमा प्रबंधन, सीमा स्तंभों के सर्वेक्षण और स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीमा क्षेत्र में शांति, सौहार्द और पारस्परिक सहयोग बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने सीमा स्तंभों के संरक्षण, सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सुरक्षा तंत्र को प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। नो मेंस लैंड पर हो रहे अतिक्रमण को सख्ती से हटाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।
भारत की ओर से ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, खीरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, एसएसबी के कमांडेंट सहित कई उप जिलाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन

नेपाल की ओर से कैलाली, कंचनपुर, धारचूला और डडेलधुरा के मुख्य जिला अधिकारियों (सीडीओ) के साथ नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) और राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग (एनआईडी) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा प्रबंधन को और मजबूत बनाने तथा भविष्य में भी इस प्रकार की समन्वय बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें