फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया तहसील में बढ़ रही रार, वकीलों के खिलाफ फिर दी गई तहरीर

Sun, 25 Jan 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। तहसील परिसर में कंबल वितरण से शुरू हुआ लेखपालों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद और बढ़ता जा रहा है। लेखपाल अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर वकीलों पर जानलेवा हमले और लूटपाट का सनसनीखेज आरोप जड़ दिया।
विज्ञापन

लेखपाल अजय कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम वह तहसील का काम खत्म कर अपनी कार से कार्यक्षेत्र बेलाकलां की ओर निकल रहे थे। आरोप है कि तहसील गेट के पास में ही कुछ अधिवक्ताओं ने उनकी घेराबंदी कर ली और जबरन गाड़ी रुकवाकर चाबी निकाल ली।
लेखपाल का कहना है कि अधिवक्ताओं ने उन्हें कार से घसीटकर बाहर निकाला और गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं लेखपाल ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और सीधे थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

लेखपाल ने पुलिस से मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि लेखपाल की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बता दें कि कंबल प्रकरण को लेकर लेखपाल और वकील आमने सामने हैं और वकील अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें