फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन घंटे इंतजार के बाद लोगों को मिली सिर्फ मायूसी

Sun, 25 Jan 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पूजा देवी
विज्ञापन
फरधान। रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में कस्बे के अलावा 10 किलोमीटर दूर गांवों से काफी महिलाएं व पुरुष पहुंचे थे। उद्घाटन का समय दोपहर 12 बजे था लेकिन उत्साह के चलते लोग पूर्वाह्न करीब 11 बजे ही पहुंच गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। लोगों के लिए नाश्ते-पानी का भी इंतजाम था। लोगों में काफी खुशी थी कि अब ओवरब्रिज शुरू होने से उनको रेलवे क्रॉसिंग से छुटकारा मिल जाएगा। जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। इस बीच डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचीं।
महिलाओं से ओवरब्रिज की सौगात मिलने से संबंधित बात की। महिलाओं ने भी बड़े उत्साह के साथ कहा कि क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। अब क्रॉसिंग बंद होने से समय बर्बाद नहीं होगा और जाम से भी छुटकारा मिलेगा। महिलाओं से बात करने के बाद जब डीएम उद्घाटन को पहुंची तो उनको खामियां दिखीं। उन्होंने उद्घाटन टाल दिया, जिससे लोग मायूस हो गए। संवाद
विज्ञापन

-


मेरा गांव 10 किलोमीटर दूर है। उद्घाटन देखने के लिए कार्यक्रम में पहुंची थी लेकिन खामियां होने से उद्घाटन टाल दिया गया। इससे काफी तकलीफ हुई। रेलवे क्राॅसिंग पर जाम से जूझना पड़ेगा।
-पूजा देवी, पिपरावा, ब्लाॅक फूलबेहड़


जिम्मेदारों को मानकों में काम कराना चाहिए था लेकिन निर्माण कार्यों में लापरवाही की गई। लंबे समय बाद ओवरब्रिज शुरू होने से खुशी थी लेकिन मायूस होकर लौटना पड़ रहा।
-मीरा देवी, दलेलनगर, ब्लाॅक फूलबेहड़


ओवरब्रिज का उद्घाटन देखने के लिए 10 किलोमीटर दूर से पहुंची थी लेकिन उद्घाटन न होने से गुस्सा आ रहा है। इस मामले में जिनकी लापरवाही है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

-माया देवी, दलेल नगर, ब्लाॅक फुलबेहड़
-

पूजा देवी

पूजा देवी

पूजा देवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें